आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: बृज शक्ति, बृज प्रान्त ने प्रबोधिनी कार्यक्रम गुरुवार को शमसाबाद स्थित संत आशाराम जी बापू इंटर कॉलेज में आयोजित किया। प्रवक्ता दिलीप कुमार ने मुख्य वक्ता अनीता शर्मा, निधि फाखूनी और ब्रज शक्ति के पदाधिकारियों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारिणी सदस्य मनीषा गुप्ता ने प्रधानाचार्य भीमसेन शर्मा का पटुका पहनाकर स्वागत किया। बृज शक्ति की अध्यक्षा डॉ. सीमा गुप्ता के द्वारा शक्ति का परिचय दिया गया। जिला संयोजिका डॉ प्रियंका वर्मा ने प्रबोधिनी कार्यक्रम के बारे में बताया। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि मन को शांत करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के लिए ध्यान और योग की सलाह दी। प्रदीप्ति पाठक, सुभाष चन्द्र शर्मा, आकाश शर्मा, बेबी शर्मा, संगीता शर्मा आदि उपस्थित रहे। ...