आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: ताजमहल के बाहर मैक्सिको के पर्यटक का मोबाइल चोरी हो गया। शिकायत के बाद पर्यटन पुलिस ने तत्परता दिखाई। स्थानीय लोगों की मदद से एक बालअपचारी को पकड़ लिया। उससे पर्यटक का मोबाइल बरामद हो गया। पूछताछ में बालअपचारी ने बताया कि उसे मोबाइल पड़ा मिला था, उसने चुराया नहीं है। पुलिस ने पर्यटक को मोबाइल सौंप दिया । मामले में पर्यटक ने किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की । लिहाजा पुलिस ने बाल अपचारी को छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...