आगरा, अगस्त 22 -- Agra News: विजय कुमार मित्तल निवासी कर्मयोगी एन्क्लेव कमला नगर के स्वर्गवास के बाद नेत्रदान कराए गए। उनके पुत्र नीरज और नितिन ने आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन से नेत्रदान हेतु संपर्क किया। राजकुमार जैन ने एसएन मेडिकल कॉलेज की नेत्रदान प्रभारी डॉ.शेफाली मजूमदार से संपर्क किया। क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न कराया। शीघ्र ही नेत्रदान से प्राप्त कार्निया दो लोगों को लगा दी जाएगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, श्याम सुंदर महेश्वरी, महामंत्री सुशील जैन, क्षेत्र बजाजा कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, सुनील विकल, नीरज कुमार मित्तल, नितिन मित्तल, संदेश जैन, रॉबिन जैन, डॉ.ज्ञान प्रकाश, डॉ.बीके अग्रवाल, डॉ.विनय अग्रवाल, डॉ.विभांशु जैन और आशीष जैन ने आगरा म...