Agra News: विजयदशमी पर्व: तीर लगा और अहंकारी रावण जल गया
आगरा, अक्टूबर 20 -- Agra News: जनपदभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया है। शहर के प्रभुपार्क में रावण दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। प्रभु श्री राम का तीर सीने में लगते ही रावण का पुतला धूं-धूंकर जल उठा। विजय दशमी पर्व पर रावण दहन देखने के लिए जिला के आलाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंगलवार की शाम रावण के पुतले से उठती आग की लपटों और आतिशबाजी को देखकर उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रावण दहन के साथ ही पूरा परिसर जयघोष से गूंज उठा। विजयदशमी के अवसर पर प्रभुपार्क में रावण दहन देखने के लिए सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखाई दिया। शाम होते-होते कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रावण दहन को लेकर खासा उत्साह रहा। जैसे ही प्रभु श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.