Agra News: वाहन टैग व्यवस्था के विरोध में जताया रोष
आगरा, जुलाई 9 -- Agra News: कृषि उत्पादन मंडी समिति, यमुनापार में गुरुवार को वाहन टैग व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने मंडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार और मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मंडी समिति के सचिव अजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर वाहन टैग व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का अधिकांश व्यापारी पारंपरिक तरीके से व्यापार करता है। बड़ी संख्या में व्यापारी अधिक शिक्षित नहीं हैं और कंप्यूटर तथा मोबाइल आधारित तकनीकी प्रक्रियाओं का उन्हें पर्याप्त ज्ञान नहीं है। इसके बावजूद विभाग समय-समय पर नई-नई ऐप आधारित व्यवस्थाएं लागू कर देता है। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.