आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: वाहन टैग व्यवस्था के विरोध में मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को उनके कार्यालय पर सौंपा। मंडी परिषद द्वारा लागू की गई ई-वाहन टैगिंग एप व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई। कहा कि मंडी परिषद द्वारा लागू की गई ई-वाहन टैगिंग एप व्यवस्था अनावश्यक एवं व्यापारियों को परेशान करने वाली है। व्यापारी मंडी परिषद के निर्धारित प्रपत्र 9आर, 6आर, 7आर, गेट पास तथा प्री-अराइवल जैसी सभी जरूरी औपचारिकताओं का पालन करने को बाध्य हैं। इस कवायद में मंडी शुल्क की चोरी की गुंजाइश नहीं है। ऐसे में ई-वाहन टैगिंग प्रणाली लागू करना व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ डालना है। इस व्यवस्था को तुरंत रोकने की मांग की गई।विधायक ने व्य...