आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: 15 नवंबर को जीआईसी मैदान, पंचकुइयां में होने वाले समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को दलित बस्तियों में जनसंपर्क किया गया। बसई और रुई की मंडी स्थित वाल्मीकि बस्तियों में बैठकें आयोजित की गईं। इनमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से महासम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। दोनों बैठकों में समाज के लोगों ने एकजुट होकर 15 नवंबर के महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। सपा के शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि दलित समाज की आधी आबादी महिलाओं की है। उनकी भागीदारी के बिना सामाजिक बराबरी और अधिकारों की लड़ाई अधूरी है। महासम्मेलन का उद्देश्य केवल भीड़ जुटाना नहीं, बल्कि दलित समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज बुलंद करना है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज सहित सभी दल...