आगरा, अक्टूबर 5 -- Agra News: आर्य समाज विभव नगर के 44वें वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर युवा कराटे खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कोच निर्मल गोस्वामी के नेतृत्व में सम्मानित खिलाड़ियों ने हाल ही में गाजियाबाद एवं ऋषिकेश में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अर्जित किए थे। समारोह में रेयांश राठौर, व्योम दीक्षित, विराट राठौर, लवली कुशवाह, वान्या वंजानी, ओमान्या कश्यप, गुंजन देवानी, प्रांजल गोस्वामी, वृतम् तिवारी, वैष्णवी, कुशाग्र शर्मा, युवराज, अर्पिता राठौर तथा आशिका कुशवाह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्य गुरुकुलि द्वारका से आए स्वामी विश्वानन्द सरस्वती, प्रधान ललित खंडेलवाल, अरविंद मेहता, मंत्री प्रेम सिंह रजावत, कोषाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, रमाकांत सारस्वत, राकेश तिवारी उपस्थित रहे।...