Agra News: वायरल वीडियो में हरा पेड़ काटने का दावा, वन विभाग को सूचना
आगरा, अगस्त 16 -- Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र में हरे पेड़ काटने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के दुर्गा नगर में एक स्कूल के पास का बताया जा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के माध्यम से दावा किया गया है कि रविवार को पेड़ काटे जाने की सूचना पुलिस की 112 सेवा और वन विभाग के सिटी रेंज के अधिकारियों को दे दी गई। अब मामले में विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। मौके पर काटे गए पेड़ के बड़े-बड़े अवशेष दिखाई दे रहे हैं। तीन से चार फीट गहरा गड्ढा करके पेड़ काटा है। ये भी दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना हैं कि ये पेड़ काफी पुराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.