आगरा, सितम्बर 10 -- Agra News: बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग में विश्व सिलाई मशीन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमए एवं बीए की छात्राओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में सिलाई मशीन की मूलभूत जानकारी का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य प्रो.पूनम सिंह ने कहा कि व्यावसायिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण समय की जरूरत की जरुरत है। डॉ.अनुपम सक्सेना ने कहा कि वस्त्र विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार हेतु सिलाई मशीन का ज्ञान आवश्यक है। वस्त्र विज्ञान की आत्मा सिलाई मशीन ही है। मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वर्मा ने छात्राओं को सिलाई मशीन के पुर्जे, कार्यप्रणाली की जानकारी दी। सहयोगी प्रदीप शर्मा एवं अरुण शर्मा ने रखरखाव की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जन शिक्षण संस्थान ने 20 प्रशिक्षुओं को दी सिलाई मशीन इस मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक ...