Agra News: वसूली में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
आगरा, जुलाई 11 -- Agra News: नगर निगम की राजस्व वसूली को गति देने और लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि गृहकर वसूली नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है, इसलिए वसूली कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी राजस्व कर्मियों को क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए वसूली अभियान में तेजी लाने और बकायदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विशेष मुद्दों की समीक्षा बैठक में विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.