Agra News: वनवासी समाज को समर्पित होगी श्रीमद् भागवत कथा
आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: अंत्योदय मिलन शाखा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले भागवत कथा का आयोजन मुगल रोड स्थित वाटिका में होने जा रहा है। देश के 12 करोड़ वनवासियों को समर्पित यह कथा 12 नवंबर से होगी। कथा के माध्यम से वनवासी समाज का सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उत्थान किया जाएगा। कथा व्यास आचार्य सुनील कृष्ण पाठक होंगे। कमला नगर के सद् भावना पार्क में आयोजित वार्ता में बताया कि कलश यात्रा 12 नवंबर को सुबह 8.30 बजे श्रीराम चौक से शुरू होगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। रास्ते में स्वागत किया जाएगा। 13 नवंबर को परीक्षित शुकदेव मिलन, 14 को समुद्र मंथन और अजामिल चरित्र, 15 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 16 को गोवर्धन लीला, 17 को रुक्मिणी विवाह और महारास, 18 को सुदामा चरित्र और शुकदेव को मोक्ष के प्रसंग के बाद कथा का विश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.