आगरा, अक्टूबर 11 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में चांडी चौराहा पर सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि चालक समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव मुनब्बरपुर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में बची पुरानी लोहे की सरिया ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ठेकेदार के घर बदायूं जा रही थी। गांव के कुछ लोग अपने काम से कासगंज की ओर आने के लिए ट्रैक्टर पर सवार हो गए। चांडी चौराहे के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में रजत पुत्र सोनू, हिमांशु पुत्र अमर सिंह, शीला पत्नी सोनपाल, मीना पत्नी कुंवर सिंह और ट्रैक्टर चालक इन्द्रपाल पुत्र सोनपाल घायल हो गए। दु...