Agra News: लोहा कारोबार की दिक्कतों पर किया मंथन
आगरा, अगस्त 22 -- Agra News: शनिवार को आगरा लोहा व्यापार एसोसिएशन की साधारण सभा का आयोजन पथौली स्थित रिसॉर्ट में किया गया। अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कारोबार की मुश्किलों को रखा। कहा कि मंदी एवं नकदी संकट के कारण व्यवसायी घाटे में आ गए हैं। कइयों ने नुकसान के कारण अपने जीएसटी पंजीकरण सरेंडर कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की जांच और कार्रवाई को लेकर भय का माहौल है। जांच के तौर तरीकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर कागजात तैयार कराए जा रहे हैं। हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाया जा रहा। बड़ी समस्या कीमतों में उतार-चढ़ाव है। उन्होंने कहा कि 25 साल से आगरा में नई लोहामंडी की मांग की जा रही है। ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं। एक व्यवस्थित मंडी होने पर सुरक्षा, सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल, राकेश कुमार गोयन, नरेंद्र मंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.