Agra News: लॉटरी कमेटी के रुपये मांगने पर गाली गलौज और मारपीट
आगरा, जुलाई 13 -- Agra News: सदर क्षेत्र में लॉटरी के रुपये मांगने पर जातिसूचक शब्द कहने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित प्रणय सागर निवासी देवरी रोड का आरोप है कि उन्होंने देवरी रोड निवासी मीना चाहर के यहां 1.60 लाख रुपये की लॉटरी डाली थी। समय पूरा होने पर जब रकम मांगी तो आरोपित ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जाति सूचक शब्द बोले। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मीना चाहर, लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.