Agra News: लेवर बनकर की थी रेकी, दो चोर गिरफ्तार
आगरा, अगस्त 31 -- Agra News: सदर बाजार पुलिस ने लेवर बनकर रेकी कर नगदी और लाखों के जेवर चुराने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से करीब 55 ग्राम पीली धातु और 516 ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को सिकंदरा निवासी देवेंद्र ने शिकायत देकर बताया कि उनके सेवला नैनाना ब्राह्मण स्थित घर से चोरी हो गई है। करीब 70 हजार रुपये और लाखों की कीमत के आभूषण चोरी हो गए थे। जिसकी सूचना पड़ोसी ने दी थी। घर पर मां रहती थी। जो दिल्ली चली गई थी। घर सूना था, ताला लगा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। सूचना पर अमित उर्फ डकैत निवासी नगला जस्सा और छोटू निवासी टुण्डपुरा को नैनाना ब्राह्मण रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तलाशी में इनके कब्जे से सोने की दो चेन, लॉकेट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.