आगरा, सितम्बर 9 -- Agra News: शाहगंज क्षेत्र में उधारी के रुपये के हिसाब-किताब को लेकर पिता ने युवक से मारपीट कर दी। पीड़ित जनता कॉलोनी निवासी मधुकांत गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मधुकांत ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2023 में केशव चौहान से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। पीड़ित का कहना है कि उसने उन पैसों को चुका दिया। चार सितंबर को शाम करीब चार बजे पीड़ित दुकान के सामने खड़ा था। तभी केशव का बेटा लक्ष्यदीप पहुंच गया। हिसाब किताब करने के बात कहकर अपने घर ले गया। वहां केशव भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने उससे और रुपये मांगे। विरोध पर पिता पुत्र ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके बाएं कान में चोट आई है। आरोप है कि आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह जैसे तैसे बच के उनक...