Agra News: लावारिस किशोर को परिजन से मिलाया
आगरा, अक्टूबर 14 -- Agra News: आगरा फोर्ट स्टेशन पर बरेली निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को थाना जीआरपी आगरा फोर्ट पुलिस टीम ने परिजनों से मिलाया। इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि स्टेशन पर गश्त व चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म 2/3 पर 15 वर्षीय किशोर अकेला, घबराया हुआ और रोता हुआ मिला। आसपास पूछताछ पर जब बच्चे के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिसकर्मी उसे थाने ले आए। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम बताते हुए निवासी थाना विभरी चैनपूर जनपद बरेली बताया। पुलिस टीम ने मोबाइल फोन से बच्चे के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहचान पत्र व यथोचित साक्ष्यों का मिलान कर परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.