आगरा, अक्टूबर 5 -- Agra News: लायंस क्लब द्वारा समाज सेवा और शिक्षा के संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। जोन चेयरपर्सन लायन अंशू भार्गव और रीजन चेयरपर्सन लायन प्रतिमा राणा की ओर से सोमवार को नोबस्ता, लोहामंडी स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर स्कूल में संयुक्त सेवा पहल का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब ऑफ आगरा आस्था, लायंस क्लब ऑफ आगरा कोहिनूर एमजेएफ, लायंस क्लब ऑफ आगरा यशकीर्ति तथा लायंस क्लब ऑफ स्पार्कल सुरभि ने विद्यालय में शिक्षण वातावरण को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए योगदान दिया। लायंस क्लब ऑफ आगरा आस्था ने विद्यालय को 5 बेंच एवं 5 डेस्क प्रदान किए। यशकीर्ति की ओर से विद्यालय को पांच-पांच बेंच-डेस्क दिए। लायंस क्लब ऑफ आगरा कोहिनूर एमजेएफ ने तीन पंखे और स्पार्कल सुरभि ने 100 स्कूल बैग वितरित किए। मुख्य अतिथि ...