आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: जिला नगरीय विकासअभिकरण (डूडा), कासगंज द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पात्र लाभार्थियों की सत्यापन सूची संबंधित नगर निकायों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है, ताकि आमजन निर्धारित अवधि में आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकें। परियोजना निदेशक, डूडा ने बताया कि योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पात्र लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक की गई है। उन्होंने बताया कि, यदि किसी पात्र लाभार्थी से कोई व्यक्ति योजना में नाम शामिल कराने या अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि एवं किसी प्रकार के शुल्क की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। योजना पूर्णतः निःशुल्क है तथा किसी भी प्रकार का भुगतान या बिचौलियों ...