आगरा, नवम्बर 5 -- Agra News: सोरों के लहरा गंगा घाट पर संस्था विश्व प्रकृति निधि भारत, जिला गंगा समिति व वन विभाग के द्वारा गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ पर हैचलिंग के बाद नवजात कछुओं को गंगा में छोड़ा गया। गुरूवार को लहरा गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा नदी में मीठे पानी के कछुओं के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हैचरी में कछुओं के अंडों को संरक्षित करके नवजात कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाता है। जनपद कासगंज में गंगा नदी से संकलित अंडों की हैचलिंग करने के बाद 244 नवजात कछुए गंगा में छोड़े गए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दीप जलाकर दिया स्वच्छ गंगा का संदेश इसका उद्देश्य मीठे पानी के कछुओं की आबादी के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन को प्रोत्साहित करना है।यह पहल ग...