आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: मंडल रेलवे ने सितंबर माह में कुल 125 रैक का लदान किया। इससे एक माह में 43.66 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। 2,97,101 मीट्रिक टन माल का परिवहन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि सितंबर माह के दौरान प्रमुख लदान में पेट्रोलियम ऑयल, बिटुमेन, कंटेनर, बैलास्ट तथा ई-ऑयल, डीओसी एवं स्टोन आदि शामिल रहे। आईओसी बाद से 99 रैक पीओएल का लदान किया गया। इससे करीब Rs.40.47 करोड़ की आय हुई। बीओसी बाद से एक रैक बिटुमेन, आईसीडीवाई से सात रैक कंटेनर तथा गोविंदगढ़ से चार रैक बैलास्ट का लदान किया गया। पीसमील/अन्य लदान के अंतर्गत रामगढ़ से 30 वैगन ई-ऑयल, एक वैगन डी ओ सी एवं यमुना ब्रिज से एक ई-ऑयल का भी लदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...