Agra News: लकी ड्रॉ में उपहारों की बौछार
आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: आभूषण उत्सव के अंतर्गत रविवार को पहला साप्ताहिक लकी ड्रॉ डॉ. सुषमा गुप्ता ने निकाला। निदेशक अविरल प्रकाश ने बताया कि तीसरे संस्करण में 25 हजार रुपये की खरीदारी पर दो करोड़ रुपये तक के इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है। हर रोज एक डायमंड रंग का भी लकी ड्रॉ निकाला जा रहा। पहले ड्रॉ में हनीषा ऐलावादी को एपल आईफोन, एटा की सीमा अग्रवाल को डायसन एयररैप, कुमार और कार्तिक को सोने के सिक्के जीतने का अवसर मिला। पंचतारा होटल में ठहरने का पुरस्कार फिरोजाबाद की आस्था गुप्ता, हाथरस के उपेंद्र सिंह एवं फिरोजाबाद के रामगोपाल शाक्य को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.