Agra News: रोबो से भी रसौली और एंडोमेट्रियोसिस का इलाज
आगरा, जुलाई 3 -- Agra News: रसौली और एंडोमेट्रियोसिस का इलाज अब मनचाहे तरीके से हो सकता है। इन्हें दवाइयों से ठीक किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर चीरा लगाकर आपरेशन कर सकते हैं। अब रोबोट से भी इसकी सर्जरी की जा रही है। नतीजे भी बेहतर आने लगे हैं। आगरा आब्सटेट्रिकल एंड गायनकोलोजिकल सोसायटी (एओजीएस) की ओर से रसौली और एंडोमेट्रियोसिस की दवाएं, सर्जरी पर एक चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने इसके बारे में विस्तार से बताया। जयपुर के डा. फड़ेंद्र भारद्वाज ने बताया कि लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से कम चीर-फाड़ में इसका अच्छा इलाज किया जा सकता है। यह ओपन सर्जरी से बेहतर है। अधिकतर डाक्टर अब इसी तरीके से आपरेशन कर रहे हैं। दूसरे डाक्टरों को भी लैप्रोस्कोपिक तकनीकी को सीखना चाहिए। डा. कल्पना तिवारी ने रोबोटिक सर्जरी और इसके नवीनीकरण के बारे में डाक्टरों को बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.