Agra News: रोड पर रोडवेज ड्राइवरों की मनमानी पर कसी नकेल, नोटिस जारी
आगरा, सितम्बर 20 -- Agra News: मुख्य रोड पर बसें खड़ी करके यात्रियों को उतारने व बैठाते देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। अचानक पहुंचे डीएम ने रोड बस स्टेशन पर बस स्टाफ ने पर रोडवेज बस चालकों की मनमानी पर फटकार लगाई। डीएम ने प्रणय सिंह एआरएम को संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस स्थिति को हिन्दुस्तान अखबार ने सचित्र प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लिया गया। डीएम प्रणय सिंह ने कहा कि मुख्य मार्ग पर बसों को रोककर सवारियां उतारने एवं बैठाने से राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि बसों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा कर सवारियों को उतारने एवं बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने एआरएम को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बस चालकों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.