आगरा, अगस्त 7 -- Agra News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, आगरा क्षेत्र की पांच शाखाओं के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। फोर्ट डिपो में बलवीर सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र शर्मा मंत्री और प्रवीन कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। प्रशासनिक शाखा में गौरव शर्मा अध्यक्ष, जितेंद्र जौहरी मंत्री और सत्यवीर सिंह कोषाध्यक्ष बने। ताज डिपो, क्षेत्रीय कार्यशाला और मथुरा कार्यशाला में भी नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। चुनाव अनिल लवानिया, नारायण सिंह, प्रदीप कुमार सहित पर्यवेक्षकों की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...