Agra News: रैपिड रिस्पांस टीम ने समझाए एचपीवी वैक्सीन के फायदे
आगरा, अक्टूबर 25 -- Agra News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा लोगों को एचपीवी वैक्सन के बारे में जागरूक किया गया। आरआरटी टीम की पूनम यादव रोगियों व तीमारदारों को बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। रविवार को उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन 14 से 15 वर्ष के बच्चियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। पहले चरण में 26 लाख किशोरियों को यह वैक्सीन लग चुकी है। लोगों में इसे लेकर कई भ्रांतियां हैं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए बच्चियों का अधिक से अधिक टीकाकरण कराना चाहिए। यह वैक्सीन सरकार द्वारा सीएचसी, पीएचसी पर निशुल्क लगाई जा रही है। जबकि प्राइवेट में इसकी कीमत चार से पांच हजार रुपए होती है। इस वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव होता है। इस मौके पर सिढ़पुरा पीएचसी पर डा. पुनिता सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.