आगरा, नवम्बर 17 -- Agra News: गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में रेल पटरी पर गत सोमवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। गंजडुंडवारा के रायों गांव के एक परिवार ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक मृत युवती का फोटो खा तो शव की शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। शव को देख परिजनों ने पहचान लिया। शव की पहचान 20 वर्षीय अंगूरी पुत्री सूरजपाल निवासी रायों गंजडुंडवारा के रूप में की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती गत सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से पशुओं को चारा लेने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी, जबकि परिजन उसे तलाश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि युवती का शव रेल पटरी पर मिला। शायद ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट...