Agra News: रेलवे ने चार ट्रेनों के फेरों में की बढ़ोतरी
आगरा, जुलाई 22 -- Agra News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि उधना-मधुबनी साप्ताहिक ट्रेन को 12 से 26 जुलाई तक हर रविवार और मधुबनी-उधना साप्ताहिक ट्रेन को 13 से 27 जुलाई प्रत्येक सोमवार को बढ़ाया गया है। वहीं लालकुंआ-राजकोट साप्ताहिक ट्रेन को 19 जुलाई से 27 सितंबर तक हर रविवार को और राजकोट-लालकुंआ साप्ताहिक ट्रेन को 20 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार तक बढ़ाया गया है। यात्री इन ट्रेनों का लाभ आगामी तिथियों में यात्रा के लिए उठा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.