Agra News: रेट व स्टॉक प्रदर्शित न करने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
आगरा, जुलाई 23 -- Agra News: जनपद के उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण के दौरान बोर्ड पर स्टॉक व उर्वरकों के रेट प्रदर्शित नहीं करने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए। जिला कृषि अधिकारी ने तीनों उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। गुरूवार को जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने कासगंज क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग की टीम ने गांव गोरहा स्थित शौर्य राजपूत कृषि सेवा केंद्र, अमर खाद भंडार, सहावर रोड स्थित राधे-राधे बीज भंडार के निरीक्षण कें पाया कि विक्रेताओं ने बोर्ड पर स्टॉक व उर्वरकों के रेट प्रदर्शित नहीं किए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि बोर्ड पर स्टॉक व उर्वरकों के रेट प्रदर्शित नहीं करना नियमों का उल्लंघन है। जिला कृषि अधिकारी ने तीनों उर्वरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.