Agra News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ी चयनित
आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: जम्मू कश्मीर में आज से शुरू हो रही 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यूपी अंडर-17 ताइक्वांडो टीम में शहर के चार ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। श्रीनगर के शेर-ए कश्मीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में 26 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में 49 किलोभार वर्ग में आरोही भधौतिया, 45 किलो भार वर्ग में अमन कुमार, 63 किलोभार वर्ग में कुणाल उपाध्याय और 78 किलोभार वर्ग में लकी कुमार 23 सद्स्यीय यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। यूपी टीम में खिलाड़ियों के चयन पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्रपाल सिंह तोमर, इंटरनेशनल ताइक्वांडो कोच पंकज शर्मा, ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, केपी सिंह यादव ने हर्ष प्रकट किया है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.