आगरा, सितम्बर 13 -- Agra News: गढ़वाल भ्रातृ सम्मेलन की ओर से रविवार को मानव कल्याण के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल करने वाले राम प्रसाद देवरानी को उनके निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। देवरानी ने हाल ही में एसएन मेडिकल कॉलेजह में देहदान एवं नेत्रदान के लिए पंजीयन करवाया है। उनके इस निर्णय को गढ़वाल भ्रातृ सम्मेलन ने मानव सेवा, परोपकार एवं सामाजिक जागरूकता की प्रेरणादायक मिसाल बताया। सम्मान करने वालों में सचिव राजेंद्र घिल्डियाल, रामनरेश द्विवेदी, कुलदीप रावत, धनेश द्विवेदी, हेमंत रावत, सुनील देवरानी, अशोक रावत, चंद्रमोहन रावत, गोलू रावत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...