Agra News: रामलीला में राम वनगमन और भरत के त्याग का भावपूर्ण मंचन
आगरा, अक्टूबर 16 -- Agra News: गढ़वाल भ्रातृ सम्मेलन की ओर से आयोजित रामलीला के चतुर्थ दिवस पर सीता स्वयंवर से लेकर राम मिलाप तक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के वनगमन और भरत के त्याग सहित विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया। भाई के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण की भावनाओं से जुड़े दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला के दौरान कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को रामकथा से जोड़े रखा। मंचन के माध्यम से मर्यादा, पारिवारिक संबंधों और त्याग के महत्व का संदेश दिया गया। सम्मेलन के मीडिया प्रभारी चंद्रमोहन रावत ने बताया कि रामलीला के आगामी दिवस में शूर्पणखा संवाद से लेकर राम मिलाप तक की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: भरत मिलाप और लक्ष्मण ने सुर्पनखा के नाक काटे उन्होंने क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.