Agra News: रामबाग और हाथरस रोड पर अतिक्रमण हटाया, ठेल-धकेल जब्त
आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: शहर में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाया। टास्कफोर्स ने रामबाग चौराहे और हाथरस रोड पर कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटवाए। दुकानों के बाहर रखे काउंटर, ठेल-धकेल और अन्य सामान जब्त किए गए। अचानक कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। रामबाग चौराहे पर कई दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़क की पटरी पर सामान फैला रखा था। इससे पैदल राहगीरों का रास्ता बाधित हो रहा था और यातायात प्रभावित हो रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर सामान हटवाया और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। इसके बाद हाथरस रोड पर भी सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखे काउंटर, ठेल-धकेल व अन्य सामान हटाकर क्षेत्र को कब्जा मुक्त कराया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.