आगरा, अक्टूबर 23 -- Agra News: दयालबाग स्थित बालाजीधाम आश्रम में पूज्य श्री अरविंद जी महाराज ने कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान शिव स्वयं रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे थे। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों की मधुर धुन पर भक्त झूम उठे। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का संचार हुआ। कार्यक्रम में अनिल खंडेलवाल, डॉ. प्रदीप शर्मा, न्यायाधीश सर्वेश कुमार, अनूप अग्रवाल, राजकुमार सक्सेना और अवधेश पचौरी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आरती की। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: श्रीराम जन्मोत्सव देख भक्त हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा पंडाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...