आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: बृजमोहन बंसल स्मृति आगरा इंटर सोसाइटी लीग में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। चौथा मुकाबला खराब आउटफील्ड के कारण बाधित रहा। पहले मैच में राधा रानी चैलेंजर्स ने स्काई सिटी इलेवन को 52 रनों से हराया। राधा रानी ने 20 ओवर में 152 रन बनाए। राम ने 43 रन और संकेत यादव ने 29 रन की पारी खेली। जवाब में स्काई सिटी इलेवन 100 रन ही बना सकी। अथर्व यादव ने 3, जितेंद्र लछवानी ने 2 विकेट लिए। एंथम वॉरियर्स ने अपर्णा प्रेम फाइटर्स को 19 रनों से हराया। एंथम ने 137 रन बनाए। कप्तान निकू ने 44 रन बनाए। जवाब में अपर्णा प्रेम की टीम 118 रन पर सिमट गई। निकू ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। आईएमएचएच अनप्रिडिक्टेबल्स ने अपर्णा पंचशील स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हराया। अपर्णा पंचशील ने 140 रन बनाए। आईएचएचएच के डॉ....