आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: श्रावण माह के दूसरे सोमवार से पहले 24 घंटे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु सोरों के लहरा गंगा घाट पर पहुंचे। कांवड़ियों का सैलाब से तीर्थ नगरी सोरों में सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 किलोमीटर में डांक व कलश कांवड़ भरकर ले गए कावंड़िए डीजे की धुनों पर शिव भक्ति में लीन कांवड़िए गुजर रहे थे। कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन के लिए रातभर पुलिस प्रशासन हांफते नजर आए। श्रावण माह में दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने आने वाले कांवड़ियों का सैलाब रविवार की सुबह से ही शुरू हो गया। सोमवार की दोपहर तक सड़कों पर कांवड़ियों का आवागमन जारी रहा। यह भी पढ़ें- Etah News: 24 घंटें में पांच लाख कावंडिए निकले एटा से, शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज रविवार की रात कांवड़ियों के सैलाब का अंदाजा इस बात से लगाया...