Agra News: राजामंडी स्टेशन पर नहीं रुकेगी टूंडला-आगरा कैंट दैनिक ईएमयू
आगरा, अगस्त 28 -- Agra News: राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर के प्लेटफॉर्म सं. 2/3 स्थित मौजूदा फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि काम के चलते 64956 टूंडला-आगरा कैंट दैनिक ईएमयू ट्रेन 31 अगस्त से 31 दिसंबर तक राजा की मंडी स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसके साथ ही 64625 इटावा-आगरा कैंट ईएमयू ट्रेन 31 अगस्त से 31 दिसंबर तक राजा की मंडी स्टेशन पर नहीं रुकेगी। पीआरओ का कहना है कि रेलवे द्वारा निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यह भी पढ़ें- खजुराहो-उदयपुर 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया से चलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.