Agra News: राजगद्दी शोभायात्रा में शामिल होंगी 60 झांकियां, बैंड व अखाड़े
आगरा, अक्टूबर 21 -- Agra News: शहर में प्रभु श्री राम की 23 अक्तूबर को निकलने वाली राजगद्दी शोभायात्रा में झांकियों के साथ रोड शो, काली अखाड़े और बैंड शामिल होंगे। श्री रामलीला कमेटी के द्वारा राजगद्दी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को श्री रालीला कमेटी के कोषाध्यक्ष अंबरीश वशिष्ठ ने कहा कि कासगंज में निकलने वाली प्रभु श्री राम की शोभायात्रा अलीगढ़ व आगरा मंडल में सबसे अधिक लोकप्रिय है। शहर में 23 अक्तूबर को निकलने वाली शोभायात्रा में इस बार 130 के करीब झांकिया व रोडशो व काली अखाड़े रहेंगे। शोभायात्रा के दौरान रामलला की भव्य झांकी के साथ ही 60 भव्य झांकिया शामिल होंगी। राजगद्दी शोभायात्रा में दिल्ली के चावला बैंड, रूद्रपुर का सूरज बैंड समेत सात बैंड शामिल होंगे। इनमें कासगंज शहर का सिर्फ एक बैंड शामिल रहेगा। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.