Agra News: रक्षाबंधन से पूर्व शिक्षकों का वेतन जारी करने की मांग
आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: रक्षाबंधन और ईद मिलाद उन नबी जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए विशिष्ट बीटीसी प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अगस्त माह का वेतन त्योहार से पहले जारी करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरेश चौहान ने अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा कि 26 अगस्त को ईद मिलाद उन नबी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में शिक्षक और कर्मचारी परिवार के साथ त्योहार की तैयारियां और जरूरी खरीदारी समय से कर सकें, इसके लिए वेतन का समय पर भुगतान आवश्यक है। उन्होंने शासन से मांग की कि 26 अगस्त तक अगस्त माह का वेतन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के खातों में भेजने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र तोमर और प्रदेश महामंत्री अजय सिकरवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.