Agra News: रकम तीन गुनी करने का लालच दे एलआईसी कर्मी से चार लाख ठगे
आगरा, अक्टूबर 17 -- Agra News: फेसबुक पर रुपये तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित लखनऊ निवासी एलआईसी कर्मचारी को जालसाजों ने चार लाख रुपये के बदले तीन गुना रकम देने का लालच दिया। इसके बाद आगरा बुलाकर पीड़ित से चार लाख रुपये ले लिए। बदले में बच्चों के खेलने वाले नोटों की गड्डी थमा दी। ताजगंज पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लखनऊ के शिव विहार कॉलोनी जानकी पुरम निवासी पंकज द्विवेदी भारतीय जीवन बीमा निगम में सोनभद्र स्थित शक्ति नगर में कार्यरत हैं। उनके मुताबिक फेसबुक पर रुपये तीन गुना करने के भ्रामक विज्ञापन दिखाई दिए थे। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर रकम तीन गुना करने का आश्वासन दिया गया। मोटे लाभ का झांसा देकर विश्वास में लिया गया। पीड़ित के अनुसार 14 अक्तूबर को एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। बातची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.