Agra News: रंजिश रास्ता रोककर वृद्ध से मारपीट, पांच पर रिपोर्ट
आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: पटियाली थाना क्षेत्र के हथौड़ा वन गांव में गत दिवस पुरानी रंजिश को लेकर रास्ता रोककर वृद्ध से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर पांच नामजदों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पटियाली थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में 62 वर्षीय वीरपाल सिंह पुत्र ऊदल सिंह ने बताया है कि उसके खेत की सिंचाई के लिए पानी सरकारी नलकूप से आता है। रंजिश के चलते गांव के ही नामजद आरोपियों ने उसके खेत के लिए पानी बंद कर दिया। गत 21 सितंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह गली से निकल रहा था, तभी प्रवीण पुत्र रामरूप, राजकमल पुत्र रामनरेश, राजू, आकाश सिंह पुत्र धर्म सिंह, गुड्डू पुत्र रामनरेश ने रास्ता घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.