आगरा, नवम्बर 7 -- Agra News: खेल इंडिया यूथ गेम्स में प्रतिभाग करने वाली यूपी मल्लखम्भ टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा। पुरुष एवं महिला वर्ग में 13 और 14 नवंबर को प्रात: 11 बजे से ट्रायल होंगे। अंडर-18 वर्ग के ट्रायल के लिए खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2009 को या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल के समय खिलाड़ियों को आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना जरूरी होगा। यह जानकारी एकलव्य स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...