आगरा, सितम्बर 12 -- Agra News: बृज शक्ति, ब्रज प्रांत द्वारा बीआर इंटरनेशनल स्कूल शमसाबाद में आयोजित युवा शक्ति अभियान की साप्ताहिक कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। संचालन ब्रज शक्ति की अध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने किया। उपाध्यक्ष दीप्ति पाठक, आराधना अनेजा ने वक्ताओं का पटुका पहनाकर अभिनंदन किया। डॉ. प्रीती माहेश्वरी ने बच्चों को कौशल आधारित करियर के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता रितु सिंह सिसौंदिया ने कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। कार्यशाला में 65 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एसआई सुरभि औलख स्कूल निर्देशक अभिषेक गुप्ता, प्रधानाचार्य गोविंद कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 से प्रथम मयंक प्रताप, द्वितीय श्रव्य झा, तृतीय मानवी रहीं। कक्षा 9 से प्रथम नैन्सी जैन, द्वितीय उत्कर्...