आगरा, जुलाई 14 -- Agra News: आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह ने अवागढ़ में प्रचार किया। द ग्रैंड रॉयल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में अंबरीश पाल सिंह ने मतदाताओं से संवाद कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। मतदाताओं को संबोधित करते हुए अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि अवागढ़ के नागरिकों और युवाओं से मिला असीम स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उच्च सदन में स्नातकों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार, रोजगार के नए अवसरों का सृजन और क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। यह भी पढ़ें- दलित छात्रों से संवाद, राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान उन्होंने जनता के इस अटूट भरोसे पर हमेशा खरा उतरने का संकल्प लिया...