आगरा, सितम्बर 8 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही नामजद युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो गाली गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी व उसकी पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक गांव की युवती ने बताया है कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक राम भारत उसके साथ उसके साथ आए दिन अभद्रता करता है। वह अपने पिता को खेत पर खाना देने जाती थी, तो आरोपी उसे रोककर छेड़छाड़ करता था। गत 27 अगस्त को रक्षाबंधन को लेकर गांव के बाजार में खरीददारी को गई तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया, छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी भी दी। पांच सितंबर की सुबह कूड़ा लकर गई तो भी आरोपी...