Agra News: युवती की चलती स्कूटी में लगी आग
आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: सोमवार सुबह बरहन-एत्मादपुर मार्ग पर डयूटी पर जाते समय युवती की स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी धू-धू कर जल गई। समय रहते युवती स्कूटी से उतर गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। बरहन के गांव खेड़ी की रहने वाली मोहिनी पचौरी आरबीएस कालेज में कार्यरत है। सोमवार सुबह स्कूटी से आगरा जा रही थी। गांव मितावली के पास अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा। यह देख युवती ने स्कूटी रोककर खड़ी कर दी। देखते ही देखते स्कूटी में आग लपटें उठने लगी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब तक स्कूटी पूरी तरह जल कर खाक हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते स्कूटी में आग लग गई। घटना में युवती सुरक्षित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.