आगरा, अगस्त 22 -- Agra News: न्यू आगरा के खंदारी चौराहे के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बबलू कुमार निवासी मंगलम शिला दयालबाग न्यू आगरा ने घटना शुक्रवार सुबह 4:30 बजे खंदारी चौराहे पर ठेके के पास खड़े थे। फोन हाथ में था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। बाइक सवार दोनों बदमाश तेज रफ्तार में भगवान टॉकीज की ओर भाग निकले। पीड़ित का कहना है मोबाइल में उनका काफी महत्वपूर्ण डेटा था। पीड़ित घटना के बाद चौकी पर लिखित शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...