Agra News: युवक पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार
आगरा, जुलाई 26 -- Agra News: जगदीशपुरा क्षेत्र में युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और वारदात के समय इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल बरामद हुई है। जबकि मामले का एक आरोपित फरार है, उसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को पीड़ित बाल कटवाने के लिए एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान विपिन नामक युवक दुकान में घुस आया। उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़ित जैसे ही जान बचाकर बाहर निकला, वहां पहले से मौजूद विनय ने उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। युवक बाल-बाल बचा। शोर सुनकर आसपास लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद दोनों आरोपी अपने तीसरे साथी मोनू के साथ बाइक से फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। शनिवार को मेडिकल गड्ढा के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.