आगरा, जुलाई 7 -- Agra News: एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। परिवारी जन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को भी मिली। प्रभारी कोतवाली अवधेश भदौरिया का कहना है कि, परिवारीजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर या लिखित सूचना नहीं दी गई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव कुमार सक्सैना ने बताया कि, परिजन युवक को लेकर यहां आए थे, मृत स्थिति में था। इसके बाद परिजन शव को लेकर गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...